देश

Navjot Singh Sidhu के लिए खुशखबरी, पटियाला जेल से शनिवार को होंगे रिहा, ट्वीट कर दी जानकारी

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए खुशखबरी है। नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पटियाला जेल से रिहा हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सिद्धू के टि्वटर हैंडल से दी गई है। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से इसको लेकर विधिवत जानकारी नहीं दी गई है। कई कैदियों की रिहाई को लेकर पंजाब सरकार की बैठक चल रही है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू 1990 के एक रोडवेज मामले में 1 साल की सजा काट रहे हैं। 20 मई 2022 को उन्हें पटियाला जेल में बंद किया गया था। नवजोत सिंह सिद्धू देश के वरिष्ठ राजनेता रह चुके हैं। वह भाजपा के सांसद रह चुके हैं।

बाद में सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, उनके नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस की हार हुई थी। नवजोत सिंह सिद्धू को 19 मई 2022 को 1 साल की सजा सुनाई गई थी। नियमों के मुताबिक उन्हें 18 मई तक जेल में रहना था। लेकिन कैदियों को हर महीने 4 दिन की छुट्टी भी मिल जाती है। सिद्धू ने इस दौरान एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। ऐसे में उन्हें जेल से 48 दिन पहले रिहा किया जा सकता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी उनके जेल से रिहाई की उम्मीद थी। 50 कैदियों को गणतंत्र दिवस पर विशेष छूट दी जाती है। उनमें सिद्धू का भी नाम आ सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने एक भावुक पत्र लिखा था। नवजोत कौर सिद्धू ने ट्विटर पर खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 2 कैंसर का पता चला है। कांग्रेस नेता को निर्दोष बताते हुए उन्होंने लिखा, कांग्रेस नेता ने पति को लेकर लिखा कि हर दिन आपका इंतजार करना शायद आपसे ज्यादा तकलीफ देता है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश करते हुए इसे साझा करने के लिए कहा। वह एक ऐसे अपराध के लिए जेल में हैं, जो उन्होंने किया ही नहीं है। इसमें शामिल सभी लोगों को माफ कर दें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button