देश

वह अहंकार में चूर, OBC समाज और देश उनको कभी माफ नहीं करेगा: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के भाजपा जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अहंकार में चूर हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि समाज के प्रति उनका नजरिया क्या है? विशेषतौर पर पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के प्रति…कोर्ट माफी मांगने को बोले तो बोलते हैं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा। कोर्ट सजा दे तो बोलते हैं कि हमारे साथ अन्याय हुआ। रस्सी जल गई है पर बल नहीं गया है। जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि OBC समाज और देश आपको कभी माफ नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये भाजपा के कार्यालय नहीं हैं ये संस्कार केंद्र हैं। ये सिर्फ इमारत नहीं है, ये हमारे सपनों का विस्तार है, ये हमारे कार्यकर्ताओं के विचार का विस्तार है।

नड्डा ने कहा कि आज के दिन हमें उन लोगों को भी याद करना चाहिए जिन 4 पीढ़ियों ने अपने आप को खपा दिया और छोटे से कमरों में कार्यालय चलाते रहे, दरियों पर बैठ कर कार्यालय की रचना करते रहे। आज उनके तप के कारण हमें ये भव्य-दिव्य कार्यालय मिले हैं। आज उन्हें याद करना हमारा परम कतर्व्य है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लिए 24X7 काम करते हैं। ये कार्यालय ऐसे मंच हैं जहां पार्टी कार्यकर्ता विचारों, विचारों, रणनीतियों और राष्ट्र के विकास के पथ पर आगे बढ़ने के तरीकों का आदान-प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्य को विस्तार के लिए 5 ‘क’ चाहिए- पहला ‘क’- हमे कार्यकर्ता चाहिए, दूसरा ‘क’- हमें कार्यक्रम चाहिए, तीसरा ‘क’- हमें कार्यकारिणी चाहिए, चौथा ‘क’- हमें कोष चाहिए, पांचवा ‘क’ – हमें विस्तारण के साथ कार्य कराने का काम भी चाहिए। मुझे खुशी है कि आज हमारे पास सब कुछ है।

भाजपा अद्यक्ष ने कहा कि आज भारत अभूतपूर्व विकास देख रहा है और नए परिवर्तनों को अपना रहा है। देश में 74 हवाई अड्डों को विकसित करने में लगभग 70 साल लग गए, लेकिन मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में 74 हवाई अड्डों को विकसित करने में सिर्फ 9 साल लगे। उन्होंने कहा कि भारत को अब ‘दुनिया की फार्मेसी’ कहा जाता है; यह कई देशों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा, भारत 5G कनेक्टिविटी शुरू करने वाला सबसे तेज देश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है, ‘मोदी तेरी कबर खुदेगी’। इस पार्टी ने सारी लाज खो दी है। भले ही यह इस स्तर तक सिकुड़ गया हो, इसके नेता अभी भी अहंकारी और बहुत अहंकारी हैं। वे देश का अपमान करते हैं, ओबीसी समुदाय के बारे में शर्मनाक टिप्पणी करते हैं। यह सब दुर्भाग्यपूर्ण है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button