उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राथमिकता के आधार पर क्रय करें छोटे किसानो का गेहूॅ: जिलाधिकारी

  • वर्ष 2023-24 के लिए  2125 रुपये गेहूॅ का समर्थन मूल्य निर्धारित
  • जनपद में 62 क्रय केन्द्र  पर आज,01 अप्रैल  से की जायेगी गेहूॅ की खरीद
सिद्धार्थनगर। रवी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूॅ खरीद के संबध में जिलाधिकारी  संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी  संजीव रंजन ने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि छोटे किसानो का गेहूॅ प्राथमिकता के आधार पर क्रय करेंगे। किसानो का समय से भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र प्रभारियों का व्हाटसएप ग्रुप बना ले। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए रू0 2125 गेहूॅ का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जनपद में गेहूॅ की खरीद 01 अप्रैल  से की जायेगी। जनपद में 62 क्रय केन्द्र बनाये गयेे है। क्रय केन्द्र पर पीने के पानी और छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। क्रय केन्द्र प्रभारी की शिकायत मिलने पर संबधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस बैठक में  एम.एम.आई., ए0आर0 कोआपरेटिव, तथा क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button