देशबड़ी खबर

Indore Temple Tragedy: 36 मौतों के बाद बेलेश्वर मंदिर पहुंचा बुलडोजर, तोड़ा गया अवैध निर्माण

इंदौर में मंदिर हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. पटेल नगर के श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर के अवैध निर्माण को आज तोड़ने की कारवाई की गई है. नगर निगम की टीम ने बुलडोजर लेकर अवैध निर्माण को ढहाया. इस कार्रवाई में 5 पोकलेन मशीन लगी थीं, और जिला प्रशासन पुलिस विभाग सहित नगर निगम के 250 से अधिक अधिकारी ओर कर्मचारियों ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई. बता दें कि रामनवमी के दिन के मंदिर की बावड़ी में हुए हादसे में 36 लोगों की जान चली गई थी.

इस घटना के बाद से ही कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बावड़ी को चारों ओर से लोहे की चादर से ढक दिया गया था. जिसके बाद सोमवार सुबह जिला प्रशासन नगर निगम और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आदेश अनुसार बावड़ी के आसपास बने अवैध अतिक्रमण को नगर निगम कि 5 पोकलेन मशीन द्वारा धराशाई कर दिया गया.

सीएम शिवराज ने दिए थे अवैध निर्माण को गिराने के आदेश

दरअसल घटना के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रहा था, तो वहीं दूसरी और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा तमाम अधिकारियों के साथ प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित करते हुए इस तरह का दोबारा से हादसा ना हो इसके लिए बावड़ी और अन्य ऐसे स्थान जहां पर अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्य किया गए हैं. उन्हें धाराशाही करने के आदेश दिए गए थे और उसी आदेश के बाद तमाम विभाग पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रहा है.

इस पूरे मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव पर कार्रवाई की गई है, तो वहीं दूसरी और नगर निगम द्वारा जोन के अधिकारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन का कहना है कि दोनों ही मंदिरों पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में कार्रवाई नहीं की बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. वहीं जिस बावड़ी में गिरने के कारण 36 लोगों की मौत हुई उस बावड़ी को इसी मंदिर पर जो रिमूवल की कार्रवाई की गई उसी के मलवे से ढकने की बात भी कही गई है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button