उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

उमेश पाल हत्याकांड: रजिस्टर और आईफोन खोलेगा कई सफेदपोश नेताओं व ठेकेदारों का राज

प्रयागराज। उमेशपाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद और उसके परिवार पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। अतीक के चकिया स्थित पुराने गिराए गए मकान से बरामद रजिस्टर और एक आई फोन में कई अहम राज दफन है। जिसमे कई ठेकेदारों और सफेदपोश नेताओ का भी नाम उजागर होगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

बता दें कि 21 मार्च को गिरफ्तार किये गए अतीक अहमद के करीबी कैस, राकेश, नियाज़ और अरशद को रिमांड पर लेने के बाद इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को एक रजिस्टर और एक आईफोन बरामद किया था। आईफोन में अतीक की बड़े और अशरफ की छोटे व गुलाम की आईडी उल्लू के नाम से बनी थी। तीनो आईडी अलग अलग फोन पर चलाई जा रही थी। जिसमे अतीक और अशरफ को भी आई फोन दिया गया था।

इस फोन से ही फेस बात करने के साथ पूरा प्लान तैयार किया जा रहा था। वही बरामद रजिस्टर में कई बड़े ठेकेदार और शूटरो के अलावा कई सियासी बड़े नेताओ के लेन देन का राज भी दर्ज है। रजिस्टर के सहारे अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचेगी। इतना ही नही इस रजिस्टर से कई बड़े नेताओं के भी नाम का खुलासा होगा।

हलांकि अभी पुलिस रजिस्टर के बारे कुछ भी नही बता रही है। वही दूसरी तरफ अतीक के करीबियों और मददगारों को एसटीएफ  छापेमारी कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही इस मामले में एसटीएफ ने बुधवार को हैदराबाद से दो लोगो को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button