उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सबके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास प्रारम्भ हुआ है : योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री ने किया 8,731 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

लखनऊ (लक्ष्मणपुरी)। उत्तर प्रदेश आज देश के अंदर सबसे ज्यादा नगर निकाय रखने वाला राज्य है। इसमें लगभग सात करोड़ की आबादी निवास करती है। देश के अंदर सिर्फ चार-पांच राज्यों की आबादी सात करोड़ है। गिनती में देश हैं, जिनकी आबाद सात करोड़ हैं। यहां चार करोड़ 32 लाख सिर्फ मतदाता हैं। इतना कई देशों की आबादी नहीं है। इन सबके जीवन में परिवर्तन करना, उनके जीवन में खुशहाली लाने प्रयास प्रारम्भ हुआ है।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां कही। वह लखनऊ नगर विकास विभाग के 8,731 करोड़ की 2,029 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पुस्तकों का भी लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम विशाखा सभागार, नगर विकास निदेशालय, गोमतीनगर में रखा गया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में 17 लाख से भी अधिक गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। यहां 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। आज हमारे नगर केवल नगर नहीं है। देश के अंदर प्रधानमंत्री ने 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा था। उनमें दस शहर उप्र से हैं।

उन्होंने कहा कि नगरीय जीवन में परिवर्तन लाने के अनेक काम किये जा रहे हैं। इसी कारण उप्र का नगर विकास नंबर एक पर आया है। सर्विस प्रोवाइडर को अलग से पैसा दे रहे हैं तो वह किसी सफाई कर्मी के मानदेय से पैसा नहीं काटेगा। इसकी हम व्यवस्था करने जा रहे हैं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था करने जा रहे हैं। जब हम इतनी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने आये हैं तो यह बता दें कि 60 शहर हमारे अमृत योजना से आच्छादित हैं। इसके साथ ही अन्य योजनाएं भी साथ-साथ चल रही हैं। आगे हम 100 ऐसे शहरों का चयन करेंगे, जिन्हें हम आकांक्षात्मक शहर के रूप में विकसित कर सकें। दुनिया की सुविधाएं वहां दे सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत 140 करोड़ लोगों को फ्री में राशन उपलब्ध करा रहा है। यहां फ्री में वैक्सीन दी जा रही है। यहां हर घर नल की व्यवस्था की जा रही है। जिनके पास आवास बनाने का सामर्थ्य नहीं है, उन्हें आवास दे रही है। मैं चाहूंगा कि हम सभी बजरंगबली की निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो अवश्य ही हम सब अवश्य शक्तिशाली होंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button