उत्तर प्रदेशवाराणसी

दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के भव्य स्वागत के लिए तैयार काशी

  • जी-20 समिट की मेजबानी के रूप में वाराणसी को मिला बेहतरीन अवसर
  • 17 से 19 अप्रैल तक शहर में जी-20 एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मूर्त रूप देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म नगरी काशी की तस्वीर बदल दी है। पुरातन और आधुनिक संस्कृति को जोड़ते हुए काशी का ऐसा कायाकल्प हुआ है कि अब शहर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह तैयार है।

वाराणसी में जी-20 शिखर सम्मेलन की छह बैठकें होनी हैं, जिसमें विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए वाराणसी जिला प्रशासन मिशन मोड में है। शहर में जी-20 की तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग 17 अप्रैल से होगी।

वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि जी-20 समिट में अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स के प्रस्तावित मार्गों जिसमें, लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शिवपुर मार्ग, चौकाघाट से पड़ाव और नमोघाट समेत अन्य जगहों पर 30 डबल साइड बैकलिट एलईडी यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। ये यूनिपोल जी-20 मेहमानों का खास अंदाज में स्वागत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जी-20 समिट के दौरान वाराणसी को अपनी ब्रांडिंग का एक बेहतर अवसर मिला है। नई काशी को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। जी-20 की वाराणसी में होने वाली बैठकों में दुनिया के आर्थिक महाशक्ति वाले 20 देशों के राजनयिक, ब्यूरोकेट्स और अन्य महत्वपूर्ण डेलीगेट्स काशी आएंगे। जो काशी की विरासत की नई तस्वीर अपने साथ ले जाएंगे। इसका लाभ आने वाले समय में वाराणसी के पर्यटन उद्योग को मिलना तय माना जा रहा है।

खास बात यह है कि काशी में जी-20 की छह बैठकें होंगी। यूपी के चार शहर में जहां जी-20 की बैठकों का आयोजन हो रहा है, उसमें वाराणसी की संख्या सर्वाधिक है। अप्रैल माह में 17 से 19 तारीख तक तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक की मेजबानी काशी करने जा रही है। इसके अलावा जून माह में जी-20 की यूथ ट्वेंटी समिट का आयोजन होगा। वहीं, अगस्त माह में चार अलग-अलग ग्रुप की मीटिंग भी काशी में आयोजित होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button