बहराइच

रेलवे द्वारा समपार फाटक को बन्द करने को लेकर शहर वासी हुए आक्रोशित

  • कैंडल मार्च में गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, फल मंडी व चटाई उद्योग के श्रमिक रहे शामिल

बहराइच। शहर के दरगाह रोड ओवर ब्रिज के नीचे स्थित रेलवे क्रॉसिंग समपार संख्या 42 को रेल विभाग द्वारा बंद करने की तैयारी की जा रही है। जिसकी भनक स्थानीय जनता को लगते ही असंतोष व्याप्त हो गया है।इसी मुद्दे को लेकर आज शाम को स्थानीय लोगो ने कैंडल मार्च निकाला।उल्लेखनीय हो कि समपार संख्या 42 शहर के मुख्य गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, फल मंडी व चटाई उद्योग से जुड़ा हुआ क्षेत्र है।समाजसेवी के के सक्सेना ने बताया कि समपार संख्या 42 के बंद होने से शहर में जीवन यापन करने वाले गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज फुटपाथ रहित है और चौड़ाई भी कम है, ब्रिज की ऊंचाई भी अधिक होने के कारण ठेले और रिक्शे वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है तो कभी ठेलों से फल सब्जी वगैरह गिर जाते हैं या फिर से रिक्शे पलट जाते हैं। जिस कारण कई दुर्घटनाएं अभी तक हो चुकी है। रेलवे व राज्य सरकार के अधिकारियों को कई बार उक्त समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन उनके द्वारा कोई संज्ञान जनहित में नहीं लिया गया।

इन्हीं सब मुददों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए रेल विभाग द्वारा बंद की जा रही क्रॉसिंग के विरोध में एक शांति कैंडल मार्च शहर वासियों द्वारा निकाला गया।इस कैंडल मार्च में सब्जी वाले, फल वाले, ठेले – ठेलिया वाले, तांगे वाले, टैम्पों वाले श्रमिक भी शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया।कैंडल मार्च में धनञ्जय सिंह, हरजीव कुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, शशि कांत अग्रहरि, धनञ्जय शर्मा, किशन पांडे, मोहम्मद अली, डॉ. इकबाल मंसूरी, पूर्व चेयरमैन रेहान आढ़ती व तेजे ख़ाँ, के.के. सक्सेना, विष्णु शर्मा , अभिषेक शेखर , ऋषभ , शिवम अमित गुप्ता, बुधेश गोयल, हिमांशु मिश्रा प्रशांत मिश्रा, बबलू, गोलू, गुड्डू, आदि लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button