उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

बहराइच: सांसद बृजभूषण ने लिया ‘अबकी बार चार सौ के पार’ का संकल्प, जानिये पीएम मोदी के लिए क्या कही बात?

कैसरगंज, बहराइच। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कैसरगंज में ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन के प्रतिष्ठान के नजदीक भाजपा का चुनाव चिन्ह बनाकर अबकी बार 400 पर का स्लोगन लिखकर लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का लक्ष्य 400 के पार है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा देश और प्रदेश में हर्ष का माहौल है पूरा देश राममय हो गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब भाजपा लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी तथा लोकतंत्र का उत्सव एक बार फिर पूरे विश्व में गूंजेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश का नौजवान नौकरी, व्यवसाय एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता के झंडा फहरा रहा है, वहीं देश व प्रदेश के किसान के चेहरे पर खुशहाली है। चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में राम राज्य का माहौल होगा।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, डा० अरविंद सिंह, बुद्धिसागर गुप्ता, विश्वपाल सिंह, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, बादशाह सिंह, अधीक्षक डा. एनके सिंह, रामू सिंह, वेद प्रकाश सिंह, बडकऊ सिंह, पूतान सिंह, सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button