अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या: विश्वविद्यालय व कॉलेज के विकास में कर्मियों की अहम भूमिका, बोले महापौर

पूराबाजार, अयोध्या। डॉ रामप्रसन्न मणिराम महाविद्यालय सरायराशी  में शुक्रवार को अखिल भारतीय कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक व सेमिनार शुरू हुआ। उच्च शिक्षा के विकास और प्रशासनिक कर्मचारी और उनके संगठनों की भूमिका पर आयोजित सेमिनार में कई जिलों के प्रतिनिधि जुटे हैं।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक कर्मचारी कॉलेज के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी भी शैक्षणिक संस्थान का विकास उनकी सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि समन्वय से ही विश्वविद्यालय और कालेज की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ती है।

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ आरबी सिंह ने कहा कि कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी इमारत, प्रयोगशालाओं पुस्तकालयों एवं अन्य सुविधाओं सहित परिसर के बुनियादी ढांचे के रखरखाव और विकास कार्यों पर निगरानी रखते हुए बेहतर माहौल प्रदान करते हैं। कर्मचारी शैक्षिक उन्नयन की धुरी है।

इस मौके पर नवाबगंज गोंडा के ब्लॉक प्रमुख करण भूषण सिंह ने कर्मचारियों एवं छात्रों के संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। कहा एकजुटता से ही महाविद्यालय का विकास संभव है। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के उत्थान के लिए एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारियों को  अधिक महत्व देना चाहिए।

इस अवसर पर  ग्राम प्रधान अनीता सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रणधीर सिंह लाला, पूर्व प्राचार्य शीतला प्रसाद सिंह, डॉ शिव बक्श सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता अभिषेक सिंह, महानगर मंत्री स्वाति सिंह  विश्वविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button