उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

चीफ फार्मासिस्ट के माता के निधन पर शोकसभा आयोजित

संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में तैनात बतौर चीफ फार्मासिस्ट अफजाल अहमद की माता का बुधवार की शाम लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी उनके माता के निधन पर सीएचसी सेमरियावां में वृहस्पतिवार को शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल में ओपीडी सेवा बन्द रही। सिर्फ इमरजेंसी वार्ड संचालित रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ सुरेश चन्द्रा बाल रोग विशेषज्ञ एवं चेस्ट स्पेसलिस्ट ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट अफजाल अहमद की माता का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मृत्यु होगई जिसको सुनकर पूरा अस्पताल परिवार स्तब्ध रह गया।

जिसको लेकर एक शोक सभा आयोजित की गई उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी माता को स्वर्ग में प्रथम स्थान मिले और इस दुःख की घड़ी में परिवार को सहन करने की हिम्मत दे इस दौरान डॉ.जावेद अख्तर,डॉ.आरसी गौतम,टीकाकरण अधिकारी मोहम्मद कौसर खान,ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय,ब्लाक लेखा प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय,डॉ.सुशील,डॉ.सच्चिदानंद,डॉ.देवब्रत लाल श्रीवास्तव,डॉ.अनिरुद्ध पाठक डेन्टल हाईजेनिस्ट,डॉ इश्तियाक अहमद,एल ए सुरेंद्र कुमार,सुधीर कुमार, राजकुमार,लवकुश कुमार,जय प्रकाश एल टी,राहुल कुमार,नंदनी कुमारी बी सी पी एम,अब्दुल कलाम,रेनू लोधी,सिराजुद्दीन,सन्नी यादव,अर्जुन कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button