उत्तर प्रदेशकुशीनगर

प्रदेश की सीमा सुरक्षित रहेगी तो प्रदेश सुरक्षित रहेगा: एडीजी गोरखपुर

सलेमगढ़, कुशीनगर। सांसद देवरिया डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी एवं जनपद के सभी विधायकों सहित जिलाधिकारी एवं एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार के द्वारा तहसील क्षेत्र तमकुही के अंतर्गत सलेमगढ़ पुलिस चौकी के पास एक कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इस अवसर पर सांसद देवरिया डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जब कानून व्यवस्था ठीक होती है तब विकास की गति भी तेज होती है निवेश बढ़ता है और रोजगार बढ़ता है तथा आर्थिक विकास होता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने एडीजी गोरखपुर का स्वागत अभिनंदन किया एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जगह-जगह कैमरे लगवाने आवश्यक है, जिससे सुरक्षित वातावरण बन सकेगा एवं अपराधियों के द्वारा किए जा रहे अपराध में कमी आएगी, उन्होंने गांव और शहर के हर चौराहे चौराहे पर कैमरा लगाने की बात कही एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से इस संदर्भ में आगे आकर पुलिस के सहयोग की अपेक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमा सुरक्षित रहेगी कभी प्रदेश सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने कहा कि जनपद के 53 ग्राम पंचायतों में कैमरे लगाए जा चुके हैं ,उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रधानों से यह अपेक्षा की जा रही है कि आने वाले 2 माह के भीतर प्रत्येक ग्राम पंचायतों के चौराहे पर कैमरे अवश्य लगाएं ।कार्यक्रम को विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड,विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक तमकुही राज डॉ असीम राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में चौकीदार तथा ग्राम प्रहरियों को साइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button