उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पडरौना विधायक ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर किया गया सम्मानित

कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में नगर विकास विभाग द्वारा किए गए नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम व नगर विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, जनप्रतिनिधि व पी0 एम0 आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर विधायक पडरौना ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की चिंता हर वर्ग की तरफ है। व्यापारी, महिला, युवा, आदि के लिए सरकार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाएं सशक्त हों, मजबूत बनें।

उन्होंने कहा कि नगर सृजन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ तमाम अन्य योजनाओं के माध्यम से आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वच्छता तथा कर्मचारियों के हित में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ-साथ नगर निकायों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भी दिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पडरौना विधायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रीना देवी, मुन्नी, निशा, सच्चिदानंद, ताहिर व सीमा देवी को पीएम आवास योजना शहरी के तहत चाभी दी गई। उपस्थित वेंडर्स को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक डूडा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा वेद प्रकाश यादव, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button