उत्तर प्रदेशदेवरिया

भूसा मसीन से लगी आग, पांच किसानों की फसल जलकर राख

  • समय से नहीं पहुंची आग बुझाने वाली दमकल गाड़ी
  • आग से बोरा में रखा गेंहू और भूसा भी जला खेत में 
भटनी-देवरिया। दिन शनिवार को जिगनी चौराहा के समीप कंपाइन से कराई गई कटिंग का भूसा मशीन द्वारा भूसा बनाया जा रहा था। इसी दौरान एक चिंगारी छिटक कर डंठल पर जा गिरी और उसके बाद ठंडल में आग लग गई जो कि तनिक ही देर में विकराल हो गई। हवा के लपटों में किसानों की खड़ी फसल एवं हाथ से काटे गये गेहूं के गट्ठर जलने लगे। एक महिला ने अपने खेत में आग लगने के कुछ देर पहले ही थ्रेसर से गेंहू की मड़ाई कराई थी उसका  उनका भूसा और गेहूं जलकर राख हो गया। महिला की आंखों से आंसू लगातार बह रहे थे। आग को बुझाने के लिए जिगनी, मिश्रौली, खिरिया, पिपरा दीक्षित आदि गांव के लोगों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। हवा बहुत तेज थी जिसमें उसमें  आग बुझाना संभव नहीं था।  सूचना के अनुसार 5 लोगों का नुकसान हुआ है। दीनदयाल गुप्ता, मदन प्रजापति, रामध्रुव प्रसाद, सीताराम यादव, सोनू यादव एवं अन्य लोगों इस आग से ग्रसित रहे। पीड़ित और उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि जब भी आग लगती है तो दमकल की गाड़ी आग बुझने के बाद ही आती है। पांच बजने तक अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुँची थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button