उत्तर प्रदेशबहराइच

शहर बाजार में देर रात कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लूटी नगदी, फरार

बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर घर जा रहे बाइक सवार कपड़ा व्यवसाई पर छह से सात की संख्या में बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।घायल व्यवसायी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी वली उल्लाह (28) कपड़ा व्यवसाई हैं। वह शहर में संचालित दुकानों पर सामान की बिक्री कर प्रतिदिन तगादा वसूली का कार्य करते हैं।

शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर व्यवसाई बाइक से अपने घर जा रहा था। कोतवाली नगर के काजीपुरा स्थित मूंग फली चौराहे पर रात 11 बजे बाइक सवार व्यवसाई पहुंचा। तभी कुछ लोग आ गए। जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसाई ने बताया कि वशीरगंज मोहल्ला निवासी डोकोमा, मंसूर गंज निवासी गुलफाम, नाजिरपुरा निवासी कादिरी के साथ तीन अज्ञात नकाब पोश लोग पहुंचे। सभी ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे वली उल्लाह घायल होकर जमीन पर गिर गया। व्यवसाई के घायल होते ही सभी नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट और हमले की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। अभी कितनी नकदी गई है। इसका पता नहीं चल सका है। घायल व्यवसाई ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसाई ने बताया कि हमला करने वाले लोग उसका चार दिनों से पीछा कर रहे थे, लेकिन उस पर सभी चाकू मार देंगे, यह अंदेशा मन में नहीं आया। उसने बताया कि कुछ लोगों से विवाद भी बीते सप्ताह हुआ था। जिस पर लोग रंजिश रख रहे थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button