उत्तर प्रदेशबहराइच

हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष सहित नगर कार्यकारिणी भंग

बहराइचl हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह एडवोकेट ने बहराइच नगर के अध्यक्ष किशन पांडे सहित उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से दिनांक 7 अप्रैल 2023 की शाम को प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर भंग कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र जायसवाल ने देते हुए बताया कि बीते दिनों क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिव मूर्ति ने बहराइच प्रवास के दौरान नगर कार्यकारिणी भंग कर नवीन सिरे से कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए थेlउक्त निर्देश के क्रम में जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ‘एडवोकेट’ ने नगर अध्यक्ष सहित उनकी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है तथा मंच कार्यकर्ताओं से नगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने को कहा हैl उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद समस्त विवरण प्रांतीय नेतृत्व को प्रेषित कर दिया जाएगा जिसके बाद प्रांतीय नेतृत्व निर्णय लेगाl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button