देशबड़ी खबर

पंजाब में ‘आप’ के ‘संरक्षण’ में और मजबूत हुआ है माफिया राज: सिद्धू

चंडीगढ़। कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के ‘संरक्षण’ में ‘माफिया राज’ और मजबूत हुआ है जबकि उसने सत्ता में आने से पहले इसे खत्म करने का वादा किया था। सिद्धू ने ‘आप’ पर चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य सरकार के प्रदर्शन के बारे में उनके साथ बहस करने की चुनौती दी। वर्ष 1988 के रोड रेज मौत मामले में लगभग 10 महीने की जेल में बिताने के बाद पिछले हफ्ते से रिहा हुए सिद्धू जालंधर में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के परिवार से मिलने गए थे, जिनकी जनवरी में मृत्यु हो गई थी।

कांग्रेस ने चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जालंधर में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को उपुचनाव में उम्मीदवार बनाने के लिए ‘आप’ को शिकारी कहा। कांग्रेस के पूर्व विधायक रिंकू बुधवार को मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए थे।

सिद्धू ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने पूर्व में कांग्रेस के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी को भी अपने पाले में करने की कोशिश की थी। रिंकू के ‘आप’ में शामिल होने का जिक्र करते हुए सिद्धू ने कहा, ‘जिन परिस्थितियों में उन्होंने शिकार किया, मैं उन्हें (आप) शिकारी कहता हूं। सिद्धू ने कहा कि ‘आप’ सपने बेचकर और खोखले वादे करके सत्ता में आई है। उन्होंने कहा, “मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपने पंजाब से ‘माफिया राज’ को खत्म करने का वादा किया था। आज माफिया राज मजबूत हो गया है और इसके पीछे ‘आप’ का हाथ है। आज माफिया को आम आदमी पार्टी चला रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button