उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरबड़ी खबर

पड़ोसी ने दो साल की बच्ची को मारकर बैग खूंटी पर लटकाया, हुआ फरार

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में 2 वर्षीय एक बच्ची का शव रविवार को पड़ोसी के कमरे के अंदर पिट्ठू बैग में मिला। कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी और उसमें रहने वाला किराएदार राघवेंद्र फरार है। 7 अप्रैल को बच्ची के लापता होने पर राघवेंद्र ने उसे ढूंढने में मदद की थी।

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में रहने वाली दो साल की मासूम बच्ची का शव पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में एक बैग में मिला है। बच्ची दो दिन से लापता थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिस व्यक्ति के घर में शव मिला वह फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को बैग में रख दिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सात अप्रैल से लापता बच्ची की पहचान मानसी के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि पड़ोसी राघवेंद्र के घर से उसका शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस विधि के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ADCP, सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने कहा कि 8 अप्रैल को थाने  पर एक 2 वर्षीय बच्ची के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज़ कराई गई। उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे में एक बैग से बच्ची का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति अभी फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच जारी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button