उत्तर प्रदेशदेवरिया

दरबार ए मौला उर्स में दूर दूर से आये ज़ायरीन

  • चादर पोशी के साथ साथ अमन चैन की मांगी गई दुआएं

भटनी-देवरिया। दरबारे मौला अली हजरत अलाउद्दीन शाह भटनी शरीफ के सालाना उर्स के दूसरे और तीसरे दिन गद्दी नशीन अमजद खान तमन्ना के साथ तमाम लोगों ने मजार पर चादर पोशी कर मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। इन लोगों लोगों एकता, मोहब्बत की दुआ भी की। मिले समाचार के अनुसार इस दरबार ए मौला उर्स में काफी ज़ायरीन दूर दराज़ क्षेत्र से आये थे और इन जायरीनों ने मजार पर धूप अगरबत्ती जलाई।

इस बार भी हजरत अलाउद्दीन के दरगाह पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष नौजवान ,बच्चे रोजा इफ्तार में भी भाग लिया और दुआये मांगी। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में तमाम धर्मों के लोग ने शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब को परवान चढ़ाया। कव्वाली के प्रोग्राम में मऊ के कव्वाल अशरफ जमा सिकंदर नाजा, और असलम चिश्ती ने पूरी रात शमा बांधे रखा। इस दौरान उर्स मुबारक के मुख्य व्यवस्थापक अफरोज खान (छोटे),आमिर खान इमरान ,धनु खान , विकी राय, आयुष राज आशु, आलोक सिंह, विकास सिंह, राजू सिंह, दीपक गुप्ता, सोहेल कुरेशी ,भोलू कुरैशी, फतेहपुर सिकरी, रुस्तम, वसीम अकरम ,एडवोकेट प्रीति यादव, मनीष, अभिषेक, सादाब सोहेल पिंटू शर्मा आशुतोष अवस्थी नूर आलम, राहुल तिवारी, नसीम अहमद, राज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button