उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज: मॉक ड्रिल करके देखी गयी, कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारी

प्रयागराज। कोविड संक्रमण के प्रसार को बढ़ते हुए देख स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुविधाओं को जांचने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल की गई। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। प्रयागराज में भी इसका असर दिख रहा है। यहां अभी तक कोरोना के 36 एक्टिव केस हैं जिन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रदेश स्तर पर सरकारी अस्पतालों में मॉकड्रिल हो रहा है। जनपद के 9 अस्पतालों में यह मॉकड्रिल किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित अस्पतालों में पहुंचे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि सभी अस्पतालों के लिए अलग-अलग नोडल बनायें गए हैं |उन्होंने कहा कि तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। यहां देखा गया कि अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कितना तैयार है| जिसमे 7 साल की बच्ची को कोरोना मरीज मानकर उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहाँ पर तत्काल उसका इलाज शुरू किया गया।

देखी गई यह व्यवस्थाएं

सीएमओ डॉ. पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशन के क्रम में मॉकड्रिल किया जा रहा है। इसके लिए तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल, रेलवे चिकित्सालय, यूनाइटेड मेडिसिटी चिकित्सालय, कैंटोनमेंट चिकित्सालय अशोक नगर, इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (कोटवा एट बनी, फूलपुर, रामनगर व मांडा) को चिह्नित किया गया।

यहां ऑक्सीजन प्लांट तथा ऑक्सीजन कंसनट्रेंटर की क्रियाशीलता, वेंटीलेटर्स की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, अस्पताल में स्टाफ की उपलब्धता एवं अन्य उपकरणों के साथ दवाईयों की उपलब्ध भी देखी गई। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। और जो भी कमियां इसमें मिलती हैं उसे तत्काल दुरूस्त कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button