उत्तर प्रदेशबहराइच

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सपा ने किया गोष्ठी का आयोजन

  • तीसरी बार मनोनीत किए गए सपा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

बहराइचl समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार देश से छुआ-छूत की बीमारी को समाप्त करने व समाज मे समानता लाने वाले समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट की अध्यक्षता मे गोष्ठी का आयोजन कर धूमधाम से मनाई गयी।
गोष्ठी का संचालन नवनियुक्त जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया। गोष्ठी मे सर्वप्रथम सभी पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा फुले को नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्याणपर्ण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात वक्ताओं ने गोष्ठी मे महात्मा फुले के सामाजिक योगदानों पर चर्चा कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने कहा कि भारतीय समाज को सशक्त बनाने में महात्मा फुले का बहुत बड़ा योगदान है। ज्योतिबा फुले ने समाज को कुरीतियों से मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। उन्होंने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का काम आरंभ किया था। उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला विद्यालय खोला। लड़कियों और दलितों को शिक्षित करने व उनके लिए पहली पाठशाला खोलने का श्रेय ज्योतिबा फुले को ही जाता है। गोष्ठी का संचालन कर रहे महासचिव सुनील निषाद ने कहा दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा फुले ने ‘सत्यशोधक समाज’ स्थापित किया। उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई।

गोष्ठी के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए रामहर्ष यादव को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व सुनील निषाद को नवनियुक्त महासचिव नमित किये जाने पर उनको माला पहनाकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन कर अपनी शुभकामनाएं दी। उक्त गोष्ठी मे देवेश चंद्र मिश्रा, सुमन शर्मा, नंदेश्वर नंद यादव, नदीमुल हक तन्नू,सत्यम बाजपेयी, रामप्रताप गुप्ता, नाशिर खान नईम, अज्जू बाजपेयी, मिथलेश यादव, मिथुन बाल्मीकी एडवोकेट, तौफीक सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button