देश

भाजपा ने 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार कर लोगों को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया : प्रियंका गांधी

रायपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहले नक्सली हिंसा के लिए जाना जाने वाला छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के दौरान अब कला एवं अन्य उत्पादों के एक ब्रांड के तौर पर मशहूर है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये वाद्रा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने लोगों को, खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया और उनका भरोसा जीता है।

प्रदेश की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार करने, लोगों को लूटने और उनके दर्द को नजरअंदाज करने के अलावा कुछ नहीं किया । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button