बस्ती

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

कई संगठनों द्वारा शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

जगह-जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम।

बस्ती। संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कई संगठनों द्वारा शुक्रवार की सुबह शहर के हर्रैया में स्थित बुद्ध विहार में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। वही इनके जयंती पर तमाम जगहों पर उनकी शोभा यात्रा शहर में निकाली गई। बुद्ध विहार के संचालक सिद्धू प्रसाद बौद्ध के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्ध विहार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित छात्रों ने भाग लिया। वही देखा गया शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद तमाम जगहों पर समाप्त हुई। रैली में कार्यकर्ता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए तख्तियों में नारे आदि लिखे हुए थे।
तमाम पार्टियों के पदाधिकारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया बाबा साहब की जयंती
वही कार्यक्रम के दौरान तमाम पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले। साथ में यह भी कहा कि हमेशा बाबा साहब का अपमान किया और उनके बनाए गए संविधान को बदलने के लिए प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button