उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अनुसूचित जनजाति धुरिया समाज का प्रमाण पत्र वेबसाइड से हटा देने का लगाया आरोप

सिद्धार्थनगर। आदिवासी विकास सेवा संस्थान ने जिलाधिकारी को  ज्ञापन देते हुए अनुसूचित जनजाति घुरिया का प्रमाण पत्र वेबसाइड से हटा देने का  आरोप लगाया है। आदिवासी विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष नीरज धुरिया व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गोंड द्वारा 11 लोगों का नाम (स्वीकृत प्रमाण-पत्र विभागीय अनुशंसा के आधार पर) पोर्टल व वेबसाइट से हटाने की शिकायत  करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने लिखा कि ग्राम देवरा बाजार तप्पा नादेपार, तहसील – नौगढ़, जनपद- सिद्धार्थनगर के  धुरिया जाति के व्यक्तियों अमित कुमार, चंद्रावती, अरुण कुमार, रागिनी, गुलाब, आरती, मान्ती, प्रीती, उमेश, ओमप्रकाश व जयप्रकाश का 11 जाति प्रमाण-पत्र ऑनलाइन निर्गत , जारी किया गया था, परन्तु वह सभी धुरिया जनजाति वर्ग के लोगों का जाति प्रमाण-पत्र विगत 21 नवम्बर2022 को हल्का लेखपाल नीतू विश्वकर्मा व जिला के समक्ष अधिकारी तहसीलदार नौगढ़ द्वारा यन आईसी पोर्टल , वेबसाइट पर यह लिखते हुए कि (स्वीकृत प्रमाण-पत्र विभागीय अनुशंसा का के आधार पर) निरस्त , पोर्टल व वेबसाइट से हटा दिया गया है।

जबकि आवेदक द्वारा पूर्व में जारी ऑफलाइन जाति प्रमाण-पत्र, 23.अक्टूबर 2020 बी0एल0 मीणा, प्रमुख सचिव का शासनादेश, प्रधान द्वारा जारी प्रमाणित कापी की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति आवेदक ने साक्ष्य तौर पर पोर्टल पर संलग्न किया था, उसके बावजूद भी “धुरिया” अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों का जाति प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारियों द्वारा NIC पोर्टल , वेबसाइट से हटा दिया गया है। ज्ञापन के अंत मे  जारी किये गये “धुरिया” अनुसूचितच जनजाति के प्रमाण-पत्रों को पुनः NIC पोर्टल , वेबसाइट पर दर्ज व बहाल कराते हुए संस्थान को अवगत कराने की मांग की गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button