उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अतीक, अशरफ की हत्या, विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

लखनऊ। अपराध के जरिये राजनीति की सीढ़ियां चढ़ने वाले अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या के बाद विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सीताराम येचुरी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे जंगलराज और अपराध की पराकाष्ठा करार दिया है। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यूपी में इमरजेंसी होने की बात कही है।

अखिलेश यादव ने देर रात ट्वीट किया “ उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।”

सीताराम येचुरी ने कहा “यूपी में बीजेपी योगी सरकार में जंगलराज। मुठभेड़ हत्याएं, बुलडोजर राजनीति और अपराधियों को संरक्षण देना। सरकार का काम प्रदेश में कानून का राज लागू करना, अपराधियों को पकड़ कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है।”

गौरतलब है कि अतीक और अशरफ की शनिवार देर रात उस समय तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी जब उन्हे नियमित जांच के लिये कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button