उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हर वर्ग के लिए बेहतर सेवा का माध्यम बनेगा अनूप नगर की एचडीएफसी बैंक की नई शाखा: डीएम व सीडीओ

जाकिर खान


सिद्धार्थनगर। एचडीएफसी बैंक की नई शाखा खुलने से जनपद सहित भारतीय मूल के निवासी पड़ोसी मुल्क नेपाल मे रहने वाले व्यापरियों एवं सीमाई क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को काफी सहुलियत मिलेगी। यही नही सभी वर्गों के लिए बेहतर सेवा का माध्यम बनेगा अनूप नगर मे खुलने वाली एचडीएफसी बैंक की नई शाखा। उक्त बातें गुरुवार को जनपद मुख्यालय के मोहल्ला अनूपनगर के नौगढ़ बांसी स्टैंड व बांसी रोड पर स्थिति एचडीएफसी बैंक की नई शाखा के उद्घाटन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि जिलाअधिकारी संजीव रंजन और मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा।

इसी क्रम मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व एचडीएफसी बैंक के क्षेत्री शाखा प्रवंधक करुणा सागर त्रिपाठी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद मे अभी तक अपनी एचडीएफसी बैंक की कुल 7 शखाएं संचालित थी। इसके खुलने से अब 8 शाखाएं हो जाएंगी। उन्होने कहा अभी और दो शाखाएं खुलने के लिए प्रसतवित् हैं उन्होंने आगे कहा कि किसानो बैंक मे खाता संचालन हेतु भारी भरकम रकम कि जरूरत ऋण नही होगी । उन्हे अब 6 माही स्कीम के तहत लगभग 2500 रुपये मे खाता मेंटेन होंगी। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक कि शाखाएं प्रदेश स्तर पर लगभग् 650 शाखाएं संचालित हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि 2 पहिया वाहन 4 वाहन, व्यक्तिगत वाहन, छोटे बड़े व्यवसायिक वाहन ,निर्माण सम्बन्धी मशीनरी , छोटे और मध्यम वर्ग के लिए ऋण की सुबिधा उपलब्ध है। विशेष तौर पर जो उधमी हैं जिनके पास परिसम्पति नही हैं । उन्हे भी ऋण की सुबिधा उपलब्ध कराएगी एचडीएफसी शाखा मे। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक -दिलीप कुमार सिंह शाखा प्रबंधक-सईद अहमद , संतोष विश्वकर्मा सहित आदि गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button