उत्तर प्रदेशहमीरपुर

शूटर सनी के परिजनों की सुरक्षा में 26 पुलिसकर्मियों की तैनाती

हमीरपुर। प्रयागराज में अतीक ब्रदर्स की हत्या में शामिल एक शूटर के परिवारीजनों की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही मुख्य रास्तों में बैरिकेडिंग लगाई गई है। प्रयागराज में अतीक अहमद व अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या करने वाले एक हत्यारोपी सनी सिंह कस्बा के वार्ड नंबर 11 रामलीला मैदान का निवासी है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने हत्यारोपी के परिवारजनों को सुरक्षा के लिए मेन रास्तों में बैरिकेडिंग लगाकर सीओ सदर राजेश कमल के नेतृत्व में दो दर्जन पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी पर लगाई गई है।

हत्यारोपी का भाई पिंटू सिंह डरा सहमा होने से घर में कैद हो गया है। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी के घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। सोमवार सुबह समाचार पत्र आते ही लोग झुंड बनाकर पढ़ने से भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी के परिवारजनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढ़िलाई नहीं बरती जा रही है। ड्यूटी में 26 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस रास्ते से आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिससे कस्बा के वार्ड के वासियों को शाम ढलते ही उस रास्ते से निकलना बंद कर देते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button