उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैंसर मरीजों के उपचार के लिए कल्याण सिंह व चन्द्रशेखर कैंसर इंस्टीट्यूट के बीच समझौता

लखनऊ। कैंसर मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट व बलिया के जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के बीच एक समझौता किया गया । कल्याण सिंह सुपर स्पेशिएलटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमन और जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. संजय सिंह के बीच समझौते का आदान-प्रदान 16 अप्रैल को किया गया।

एमओयू के अनुसार दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने के अलावा दोनों संस्थान आपसी समन्वय से चलेंगे। लखनऊ ओपीडी, ओ टी, कीमोथेरेपी और चिकित्सकों और नर्सों के लिए प्रशिक्षण शिविर स्थापित करने में मदद करेगा और एक बार रोग के निदान हो जाने पर गंभीर मामलों को उपचार के लिए लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। दूर-दराज के इलाकों में कैंसर की जांच व रोकथाम शिविर लगाए जाएंगे।

एमओयू के अनुसार समस्त स्थानीय व्यवस्था एवं व्यय की जिम्मेदारी निदेशक जेसीएचसीआई डॉ. संजय सिंह की होगी। केएसएससीआई, लखनऊ केवल तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर मिश्रा, मुख्य सचिव उ.प्र. सरकार दुर्गाशंकर मिश्रा, निदेशक केएसएससीआई, लखनऊ प्रो. आर.के. धीमन, निदेशक, राम मनोहर लोहिया संस्थान, लखनऊ, निदेशक टाटा कैंसर संस्थान, वाराणसी और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button