उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोहनलालगंज क्षेत्र के 101 गांवों में लगाया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

लखनऊ। प्रकृति भारती चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन (एनएमओ) अवध प्रान्त के सहयोग से मोहनलालगंज क्षेत्र के 101 गांवों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाये गये। डा.पी.के.गुप्ता ने बताया कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित भौरेश्वर सेवा यात्रा के तहत चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में चिकित्सकों की टीम अलग-अलग गांवों में जाकर चिकित्सा शिविर लगायी। चिकित्सा शिविर में 14 हजार, 638 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श व आवश्यक दवाएं नि:शुल्क दी गयी।

अधिवक्ता सुशील रावत ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि भौरेश्वर सेवा यात्रा चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में मोहनलालगंज क्षेत्र के सभी गांवों में चार बार निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इसमें केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सरदार पटेल डेंटल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सक नि:शुल्क सेवाएं देते हैं।

सभी चिकित्सा शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख मनोज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुए। केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा. एस. एन. शंखवार, लोहिया के चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रम सिंह, डा. विनय गुप्ता, डा. कृतिका, डा. आंचल केसरी व डा. एस.सागर समेत कई चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button