उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

प्रयागराज: अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के घर के पास फेंका गया बम, कोई हताहत नहीं

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के कटरा इलाके में स्थित मकान के सामने कुछ अराजक तत्वों ने मंगलवार दोपहर कथित रूप से बम फेंका। पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अंतर्गत कटरा की गोबर गली में कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के चलते बम फेंका था जिसमें संयोगवश अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर्षित सोनकर नाम के युवक का रौनक, आकाश सिंह और छोटे के साथ पैसे को लेकर कुछ विवाद था और इस कारण सोनकर ने रौनक, आकाश और छोटे का पीछा करते हुए उनपर देसी बम फेंका। यादव ने बताया कि संयोगवश बम वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने गिरा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सोनकर बम फेंककर वहां से फरार हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मिश्रा उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद और अशरफ के वकील थे। इस मामले में अतीक अहमद और दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जबकि अशरफ समेत सात अन्य लोग साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए थे। गौरतलब है कि शनिवार की रात पुलिस हिरासत में काल्विन अस्पताल आए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पूरे शहर में स्थिति संवेदनशील है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button