उत्तर प्रदेशगोरखपुर

अक्षय तृतीया के अवसर पर ऐश्प्रा द्वारा ग्राहकों के लिए ऑफर की भरमार, कार और बाइक जीतने का मौका

गोरखपुर। अक्षय तृतीया को देखते हुए इस समय सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बाजार में ऑफर की भरमार है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश का प्रमुख व लोकप्रिय ज्वैलरी ब्रांड ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स भी अक्षय तृतीया के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए हीरे और सोने के आभूषणों की खरीद या प्री बुकिंग पर सियाज कार और हीरो बाइक्स जीतने का मौका दे रहा है। ये ऑफर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के गोरखपुर, बस्ती, बलिया, पडरौना, देवरिया और आजमगढ़ स्थित सभी 7 स्टोर्स के ग्राहकों के लिए है। इसके साथ ही ग्राहकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड पर 4 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा जो अधिकतम 2000 रुपये होगा। एसबीआई कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ग्राहक 5 मई तक उठा सकते हैं।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक श्री अनूप सराफ ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर हम अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए आकर्षक 51 लाख रुपये के ऑफर्स लेकर आए हैं। यह ऑफर सिर्फ आज तक के लिए है। 25000 रुपए या उससे अधिक के सोने और हीरे के आभूषण खरीदने या प्री बुक करने पर ग्राहकों को एक लकी कूपन दिया जाएगा। इस लकी कूपन के माध्यम से मेगा ड्रा का हिस्सा बन एक लकी ग्राहक को मारुति सियाज कार जीतने का व सभी 7 स्टोर्स के ग्राहकों को एक एक हीरो बाइक जीतने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त 20 ग्राम या उससे अधिक सोने के आभूषण अथवा 50000 रुपए या उससे अधिक के हीरे के आभूषण की खरीद पर प्रत्येक ग्राहक को चांदी का सिक्का भी दिया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button