उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

मेंहदावल से अंजना पांडेय, बेलहरकला से अत्रिमुनि राय व धर्मसिंहवा से माधुरी निषाद ने भरा नामांकन पत्र

  • अंतिम क्षणों में घोषित हुए प्रत्याशी

मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील में बने नामांकन केंद्र पर आज सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सदस्य व अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की भीड़ उपस्थित रही। जिसमे भाजपा के मेंहदावल, बेलहरकला व धर्मसिंहवा से घोषित प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और अपने को विजयी दिलवाने के लिए अपील भी किया गया। बताते चले कि नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अन्तिम दिन में काफी भीड़ हो गई थी। आखिरी क्षणों में भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए। जिसके बाद आज पूरे उत्साह के भाजपा के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। प्रदेश के सबसे पुराने नगर पंचायत मेंहदावल से नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से घोषित उमीदवार अंजना पांडेय द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मेंहदावल क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की किरण बिखेरनी है। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक पंहुचाना ही लक्ष्य है। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया।  इसके साथ ही नवसृजित नगर पंचायत बेलहरकला से घोषित भाजपा उम्मीदवार अत्रिमुनि राय ने नामांकन पत्र भरकर जीत दिलवाने के लिए आमजनता से अपील भी किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि नवसृजित बेलहरकला नगर पंचायत में अभी सुविधाओं का टोटा है। हर वार्ड में सड़क, बिजली, पानी के साथ ही योजनाओं के लाभ भी आमजन तक पंहुचाना है। इस तरह से अनेकों बातों को कहा गया। नामांकन के दौरान प्रस्तावक के साथ सभी औपचारिताओ को पूर्ण कर नामांकन पत्र सौंपा गया। इसी तरह से नवसृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में माधुरी निषाद पत्नी अजीत निषाद के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल मेंहदावल तहसील स्थित नामांकन केंद्र पर किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button