उत्तर प्रदेशलखनऊ

लुलु मॉल में तैनात कर्मी ने की लाखों की हेराफेरी, केस दर्ज

लखनऊ। लुलु मॉल के हायपर मार्केट में कार्यरत सेल्स एग्जिक्यूटिव शिखर दुबे पर एक्सचेंज बाउचर के बजाय गिफ्ट बाउचर बनाकर लाखों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। मॉल के फ्रंट एण्ड हायपर मार्क के मैनेजर इमरान हैदर जैदी की लिखित शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

अलीगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर-ए निवासी शिखर दुबे लुलु मॉल के हायपर मार्केट के कारर्पोरेट सेल्स डिपार्टमेंट में सेल्स एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। वह खुदरा व थोक आर्डर करने वाले ट्रेडर्स व व्यापारियों को छील करता था। हायपर मार्क के मैनेजर इमरान हैदर जैदी ने बताया कि शिखर खुदरा व थोक आर्डर करने वाले ट्रेडर्स व व्यापारियों को डील करने के साथ एडवांस व बदले में उतनी कीमत के एक्सचेंज बाउचर जारी करता था।

आरोप है कि धोखाधड़ी की नीयत से शिखर एक्सचेंज बाउचर न बनाकर गिफ्ट कार्ड के जरिए रुपये हड़प लेता था। बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शिखर ने करीब 87 लाख का गबन किया है। पूछताछ में भी शिखर ने हेराफेरी करने की बात स्वीकार की है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button