उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विकास प्राधिकरण में वोमन हेल्प डेस्क कूडे़ के ढेर में तब्दील

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) में जमीन संबंधित मामलों को लेकर आने वाली महिलाओं के सहयोग के लिए बनाए गए वोमन हेल्प डेस्क इन दिनों कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। हेल्प डेस्क पर पुरानी व अनोपयोगी मेज, सोफे, कुर्सियों को फेंका गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण में प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं अपने जमीन, रजिस्ट्री, नक्शे से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचती हैं। इनकी सहायता के लिए प्राधिकरण में वोमन हेल्प डेस्क बनाकर महिला कर्मचारी को बैठाया गया था। लेकिन इन दिनों हेल्प डेस्क अब कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। यहां पर न कोई महिला कर्मचारी बैठ पा रही हैं और न ही कोई महिला मदद के लिए डेस्क पर जाती है। इसका कारण वहां पुराने फर्नीचरों को इकट्ठा किया जाना है, पुरानी कुर्सियों के ढेर लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि लविप्रा की पुरानी और नई बिल्डिंग एक दूसरे से जुड़ी हुई है। पुरानी बिल्डिंग में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव जैसे उच्च अधिकारी बैठते हैं और इसी बिल्डिंग में नीचे भूतल पर वोमन हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिसका दुर्दशा प्रत्येक दिन आते जाते लोगों के नजर के सामने पड़ती है। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्राधिकरण की महिला कर्मचारियों की मानें तो बीते एक माह से पुराने फर्नीचरों को वोमन हेल्प डेस्क पर एकत्रित किया गया है। जिससे वहां कोई कर्मचारी न बैठ सकता है, और उधर जाने से तो महिलाएं दूसरे काउण्टर पर जाना ज्यादा पसंद करती हैं। जानकारी हो कि लखनऊ में सरकारी विभागों में महिलाओं को सुविधा देने के लिए महिलाओं के लिए सहायता करने के लिए डेस्क बनाया गया है। इसी पंक्ति में लखनऊ विकास प्राधिकारण में भी वोमन हेल्प डेस्क की रचना की गयी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button