उत्तर प्रदेशबलिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13.05.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था, परन्तु उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने के कारण, उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया गया है, जो अब दिनांक 21.05.2023 दिन रविवार को आयोजित की जायेगी। उक्त को दृष्टिगत रखते हुये अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/नोडल अधिकारी (लोक अदालत) बलिया श्री हुसैन अहमद अंसारी, की अध्यक्षता में आज दिनांक 26/04/2023 को समय 03ः00 बजे, जनपद बलिया के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग के साथ प्री-ट्रायल बैठक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 21.05.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा के द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में दिनांक 21/05/2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 21.05.2023 को उनके क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करा कर, राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का सुझाव दिया गया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायालयों एवं जनपद बलिया के समस्त बैंको द्वारा अधिक-से-अधिक संख्या में नोटिस/सम्मनों को जारी किये गये है, जिसे अधिक से अधिक संख्या में तामिल कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। तथा इसी क्रम में यह निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें।

साथ-ही मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें। उक्त बैठक में श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी अपर पुलिस अधीक्षक, मो0 फहीम कुरैशी सि0ओ0 रसड़ा, श्री उस्मान सि0ओ0 बैरिया, श्री भूषण वर्मा सी0ओ0 सिकन्दरपुर, श्री एस0एन0 वैभव सी0ओ0 सिटी, श्री शिव नरायण सी0ओ0 बांसडीह, श्री अशोक कुमार मिश्र सी0ओ0 सदर, श्री ए0के0 अग्रवाल अधिशासी अभियन्ता, श्री अमित कुमार अधिशासी अभियन्ता, श्री उमेश कुमार अधिशासी अभियन्ता, एवं राजकुमार सिंह अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button