उत्तर प्रदेश

अरबाज खान व अली असगर ने सिंगर ऎक्टर एस शुभम, अर्चना सिंह राजपूत का म्यूजिक वीडियो किया लॉन्च

लखनऊ l चीफ गेस्ट अरबाज खान ने मुम्बई के सिल्करुट लाउंज में हुए एक भव्य समारोह में सोलग्लिटज़ प्रोडक्शन्स के लेटेस्ट म्युज़िक वीडियो “तुमसे प्यार है” को लॉन्च किया। इसके सिंगर और ऎक्टर एस. शुभम हैं जबकि वीडियो में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा अर्चना सिंह राजपूत ने फीचर किया है। इस वीडियो के निर्देशक बजरंग बादशाह, गीतकार संगीतकार एस शुभम हैं। इस अवसर पर म्युज़िक वीडियो “तुम ही हो” की सक्सेस का जश्न भी मनाया गया। इस सॉन्ग का म्युज़िक एसएलएफ ने दिया है और निर्देशक बजरंग बादशाह, गीतकार शब्बीर अहमद हैं। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अरबाज खान थे जबकि दूसरे सेलेब्रिटी गेस्ट्स में निर्देशक दीपक शिवदसानी, अली असगर, शुभम के पिता संजय सेठ, प्रोड्यूसर सलमान अहमद खान, हनीफ छत्रिवाला, ईशान मसीह, एसआरके का नाम उल्लेखनीय है। गायिका चंद्रकला ने अपनी गायकी से प्रोग्राम की शुरुआत की। अरबाज खान सहित सभी मेहमानों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। फिर तुमसे प्यार है सॉन्ग दिखाया गया, जिसे सभी ने खूब पसन्द किया।

अरबाज खान ने बताया कि शुभम के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण फंक्शन है क्योंकि आज उनका अल्बम रिलीज हो रहा है। हम सब यहां उन्हें सपोर्ट करने, उनका हौसला बढ़ाने और शुभकामनाएं देने आए हैं।शुभम के पिता इतने खुश दिख रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि उनके बेटे का नहीं बल्कि उनका ही सॉन्ग रिलीज हो रहा है। हर पिता के चेहरे पर अपने पुत्र की कामयाबी के लिए ऐसी ही खुशी होती है। गाना मैंने देखा और मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बड़ी खूबसूरती से फ़िल्माया गया है। मैं ऎक्ट्रेस अर्चना सिंह राजपूत को भी बधाई देता हूँ जिन्होंने वीडियो में गजब की एक्टिंग की है। शुभम स्क्रीन पर बहुत प्रोमिसिंग लग रहे हैं, उनकी आवाज़ भी कमाल की है। मैंने उन्हें लाइव गाते हुए भी सुना है और वह अद्भुत तरीके से गाते हैं। अली असगर, ईशान मसीह और सभी लोग शुभम को यहां सपोर्ट करने के लिए हाजिर हुए हैं। बजरंग बादशाह ने वीडियो को बखूबी डायरेक्ट किया है।

इस अवसर पर शुभम के पिता काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा, यह शुभम ने कर दिखाया है। हम सब अरबाज खान के बहुत आभारी हैं कि वह अपना कीमती समय निकाल कर शुभम को आशीर्वाद देने आए। शुभम भी इस अवसर पर बेहद एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं कि किस तरह हम अरबाज खान, अली असगर जैसे अतिथियों का शुक्रिया अदा करेंl इंफ्लुएंसर ईशान मसीह ने यहां कहा कि शुभम ने बर्फीली वादियों में अपनी परफॉर्मेंस से गर्मी बढ़ा दी है। मैं और अर्शी खान इस गीत पर अलग तरह की रील बनाएंगे। अभिनेत्री अर्चना सिंह राजपूत ने भी यहां अपनी खुशी और उत्सुकता प्रकट की और कहा कि अरबाज के हाथों हमारे अल्बम की लॉन्चिंग होना हमारे लिए प्राउड मोमेंट रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button