देशबड़ी खबर

देश व समाज हित में किया गया कार्य ही संघ कार्यः मोहन भागवत

  • नागपुर में कैंसर इंस्टीट्यूट के उद्घाटन समारोह में बोले सरसंघचालक

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यहां के जामठा परिसर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (एनसीआई) का उद्घाटन किया। डॉ. भागवत ने इस अवसर पर कहा कि समाज और देशहित में काम करना संघ का कार्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज के हित और देश के भले के लिए काम करते हैं वास्तव में वह संघ का ही काम करते हैं। ऐसा करके वह अपने आप संघ कार्य से जुड़ जाते हैं। डॉ. भागवत ने इस कार्य के लिए संस्था के प्रबंधन को जनता की ओर से धन्यवाद, अपनी तरफ से आशीर्वाद और बतौर सरसंघचालक शाबाशी दी। उद्घाटन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, उद्योगपति गौतम अडाणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व सांसद अजय संचेती, एनसीआई के अध्यक्ष सुनील मनोहर उपस्थित थे।

डॉ. भागवत ने कहा कि कैंसर की बीमारी रोगी को तो कष्ट देती ही है, साथ में उनके परिवार की हिम्मत को भी पस्त करती है। ऐसे में एनसीआई जैसी संस्थाए मरीजों को इलाज के साथ-साथ हौसला देने का भी काम करती हैं। सरसंघचालक ने कहा कि स्वास्थ्य संकट से जूझते समय व्यक्ति आर्थिक और मानसिक रूप से थक जाता है। कैंसर शरीर के साथ-साथ हौसले को भी कम करता है। ऐसे में समाज को ऐसी संस्थाओं की जरूरत है, जो मरीजों को इलाज के साथ-साथ हौसला भी प्रदान करे। डॉ. भागवत ने कहा कि ऐसी संस्थाएं और उसके प्रबंधन का अभिनंदन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और देशहित में काम करना संघ का कार्य है। बतौर डॉ. भागवत जो लोग समाज के हित और देश के भले के लिए काम करते हैं वास्तव में वह संघ का ही काम करते हैं। ऐसा करके वह अपने आप संघ कार्य से जुड़ जाते हैं। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गडकरी, मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी संबोधित किया।

इस समारोह में उपस्थित कई नेताओं और एनसीआई से जुड़े लोगों को कैंसर के चलते अपनों को खोना पड़ा। उप मुख्यमंत्री फडणवीस के पिता गंगाधरराव फडणवीस, एनसीआई के संस्थापक शैलेश जोगलेकर की पत्नी, मुख्यमंत्री शिंदे की मां और केंद्रीय मंत्री गडकरी की भांजी का कैंसर से निधन हुआ था। इन सभी नेताओं के चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द साफ झलक रहा था। बतौर फडणवीस हमारे इसी दर्द के चलते एनसीआई जैसी संस्थाएं खड़ी करने की प्रेरणा मिली है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button