उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

डबल के साथ तीसरा इंजन जुड़ते ही बढ़ जाएगी विकास की रफ्तार: योगी आदित्यनाथ

  • सीएम योगी ने लखनऊ में निकाय चुनाव जनसभा को किया संबोधित
  • बिना किसी भेदभाव के जन-जन तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ
  • अन्य बोर्ड सोचते रहे और यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ से भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल के समर्थन में डालीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के जन-जन तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। डबल के साथ तीसरा इंजन जुड़ते ही विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 वर्ष में अकेले लखनऊ शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16,598 गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया। पहले व्यापारी रंगदारी देता था, आज व्यापारी को स्वनिधि दी जा रही है, पीएम स्वनिधि योजना से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। लखनऊ में 80,100 वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के साथ जोड़ने का कार्य हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि लखनऊ प्रदेश का ऐतिहासिक और पौराणिक महानगर है। यही वजह है कि लखनऊ ने अपनी अनेक स्मृतियों से देश और दुनिया में अपना नया स्थान बनाया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को सर्वाधिक समय तक देश की संसद में प्रतिनिधित्व करने का अवसर लखनऊ ने ही दिया है। यह लखनऊ की देन है कि श्रद्धेय अटल जी की इस विरासत को पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अटल जी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ को समग्र विकास से जोड़ते हुए आगे बढ़ा रहे हैं। आज लखनऊ एक स्मार्ट सिटी के साथ वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में स्थापित हो रहा है। लखनऊवासियों ने इस दायित्व का निर्वहन जिस तत्परता के साथ किया है, मैं इसके लिए आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ के अंदर दो नगर पंचायतों का सृजन हुआ है और नगर पंचायत मलिहाबाद की सीमा विस्तार का कार्य हो रहा है। स्मार्ट सिटी के साथ-साथ अमृत मिशन के तहत 1390 करोड़ों रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17623 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण लखनऊ में हुआ है। इतना ही नहीं कान्हा गौशाला के साथ-साथ दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शहर की पांच नगर पंचायतों को इन सभी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है। वहीं प्रदेश में पिछले 6 वर्ष के अंदर 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। 02 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराने के साथ कोरोना काल खंड में पिछले 3 वर्षों से 15 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन दिया गया है। इतना नहीं नहीं आज उत्तर प्रदेश के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़कर के प्रदेश के अंदर हैं नौकरी उपलब्ध करवाने का कार्य भी डबल इंजन की सरकार कर रही है

अन्य बोर्ड सोचते रहे और यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ गया

योगी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शिक्षा को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का काम किया। उसी का नतीजा है कि देश के अन्य बोर्ड रिजल्ट को लेकर सोच ही रहे हैं और यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट निकल गया है। यह नींव उन्होंने ही तैयार की थी। प्रदेश के विकास के लिए मंत्री सुरेश खन्ना का खजाना खुला हुआ है। वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हर डिस्ट्रिक्ट में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, लखनऊ भाजपा मेयर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, विधायक डॉ नीरज बोरा, नीरज सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव और महानगर महामंत्री सुनील यादव व त्रिलोक सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button