उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

कांग्रेस कमेटी सेमरियावां के अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नज़ीर के वलीमे में शिरकत करते प्रदेश उपाध्यक्ष

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी सेमरियावां के अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नज़ीर के वलीमे में शिरकत कर मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार की गड्ढा मुक्त योजना कागजों में सिमट कर रह गई है। सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय दूसरे मुद्दों की तरफ भटकाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले लोगों को गैस कनेक्शन बांटे अब हालत यह है कि गैस सिलेंडर की कीमत इतनी ज्यादा है जो कि आम आदमी की पहुंच से भी दूर है। कांग्रेस सरकार में इसकी कीमत चार सौ थी भाजपा सरकार में तीन गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का वादा खोखला साबित हुआ है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ रही है।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पाण्डेय,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अहमद जमाल अंसारी,ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नज़ीर, महेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button