उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

बसपा प्रत्याशी ने घर घर पहुंच कर मांगा वोट

  • अनेकों वार्डों में चला जनसंपर्क अभियान

बेलहर, संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा से बसपा प्रत्याशी वसिउद्दीन एवं उनके समर्थकों द्वारा घर घर पहुंच कर मांगा जा रहा जनसमर्थन। नवसृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा के केचुआखोर, बरगदवा, मंझरिया, पाखापार आदि वार्डो में बसपा के प्रत्याशी वसीउद्दीन द्वारा अपने सहयोगियों के साथ आमजन से मिलकर जनसमर्थन मांगा जा रहा है। मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरलता के साथ बसपा के कार्यकाल में हुए उपलब्धियों को बताया गया।

बसपा प्रत्याशी के तूफानी जनसंपर्क के सामने अन्य विपक्षी बौना साबित हो रहा हैं। जनसंपर्क के दौरान नगर पंचायत के विकास कार्यों की बात रखते हुए उन्होंने मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद मांगा गया। इस जनसंपर्क के दौरान नजमुद्दीन, जाकिर अली, इस्लाम, सद्दाम, रफी मोहम्मद, नजीबुद्दीन, सिकन्दर अली आदि दर्जनो समर्थक उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button