उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर जनसभा में सीएम योगी बोले- ‘अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता…उत्सव मनते हैं’

कानपुर। निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 11 मई को है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शेर आये योगी आदित्यनाथ ने जहाँ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई तो वहीं विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने मंच से कहा सपा की सरकार के समय कानपुर में कट्टे बनते थे, पर अब डिफेंस कॉरिडोर तैयार हो रहा है। कानपुर कर्फ्यू के लिए जाना जाता था अब इस महीने हम एयरपोर्ट का उदघाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा।

सीएम योगी अदित्यनाथ ने कानपुर के कमर्शियल ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कहा कि कानपुर की एक अलग पहचान है, सबसे बड़े औद्योगिक नगरों में गिनती होती है, कानपुर की पहचान लेदर मैनचेस्टर और टेक्सटाइल हब के रूप में होती रही है। पिछली सरकारो में कानपुर की उपेक्षा की बात कहते हुए उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण किसी से छिपा नहीं है।

भारत की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कहा, कि भारत के पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का भी योगदान है और कानपुर का भी योगदान है। कानपुर की कनेक्टिविटी से कानपुर की प्रोड्क्टविटी भी बढ़ी है। कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा के बाद अब बहुत जल्द आगरा में भी मेट्रो संचालन करेंगे। उत्तर प्रदेश पहला पहला ऐसा राज्य है जहां पांच एयरपोर्ट है। कानपुर की जनता से मेयर पद की प्रत्याशी प्रमिला पांडे को वोट करने की अपील करते हुए नगर निकाय चुनाव में अपना वोट डालकर ट्रिपल इंजन सरकार बनवाने की बात कही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button