उत्तर प्रदेशगोरखपुर

नशा मुक्ति जागरूकता को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना अत्यन्त आवश्यक: डॉ. सुशील

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को नशा विरोधी जागरूकता के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डाॅ0 सुशील कुमार, प्राणि विज्ञान विभाग ने विस्तार पूर्वक नशा मुक्ति पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल शारीरिक अपितु मनुष्य का मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नाश करता है। हम देख रहे कि नशे की लत समाज में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसलिए नशा मुक्ति जागरूकता को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना अत्यन्त आवश्यक है। नशे की गोलियों की लत आज युवाओं मे बढ़ती जा रही है जो समाज और देश के हित में वृहद खरतनाक है।

डाॅ0 जितेन्द्र कुमार कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अनुसार इस देश मे 60 मिलियन से अधिक ड्रग उपयोगकर्ता है। बड़ी संख्या में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के लिए वेबसाइट लांच की गई है। दुर्भाग्य से पूरा समाज मादक पदार्थों की लत के खतरे का सामना कर रहा है जिसका व्यक्ति परिवार और समाज तथा एक बड़े वर्ग और विनाशकारी प्रभाव पड़ा है । कार्यक्रम मैं आगे मुख्य वक्ता तथा कार्यक्रम समन्वयक ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई जिसमें सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें मुख्य रुप से शुभम मद्धेशिया, सुमित कसौधन, रितिका तिवारी, मांडवी दुबे तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button