उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : प्रबन्ध निदेशक विद्युत ने जिले का किया भ्रमण, विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बहराइच । पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने देवीपाटन मण्डल के जनपद बहराइच व अन्य जिलों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद बहराइच का शुक्रवार को भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कैसरगंज एवं 33/11 विद्युत उपकेन्द्र फखरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी, कैसरगंज व उपखण्ड अधिकारी नानपारा तथा अवर अभियन्ता, कैसरगंज व फखरपुर को वाणिज्यिक पैरामीटरों की पूर्ण जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ समीक्षा की। बैठक के दौरान अवर अभियन्ताओं को गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में सरकार द्वारा प्रस्तावित रिवैम्प योजना के कार्यों में प्रगति हेतु दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विद्युत सम्बन्धी कैम्प लगाकर राजस्व वसूली एवं बिल संशोधन इत्यादि कार्य किये जायें। जिला पूर्ति अधिकारी व स्वयं सहायता समूह से समन्वय स्थापित कर कोटेदारों के माध्यम से राजस्व वसूली की जाये।

उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीन माह में लाइन लॉस को कम करते हुये शहरी क्षेत्र में 10 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 15 प्रतिशत किया जाये। साथ ही ए.टी. एण्ड सी. हानियों को भी कम किया जाये। समस्त पटलों पर शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निवारण हेतु भी निर्देश दिये गये सभी उपभोक्ताओं की प्रोब आधारित बिलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। अधीक्षण अभियन्ता भण्डार को निर्देशित किया गया कि आगामी गर्मी के दृष्टिगत प्रत्येक भण्डार केन्द्रों पर आवश्यक विद्युत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाय। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता (वितरण) देवीपाटन क्षेत्र, गोण्डा, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत भण्डार मण्डल- लखनऊ, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल बहराइच, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बहराइच, नानपारा, कैसरगंज, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत परीक्षण खण्ड-बहराइच, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत परीक्षण व पारेषण खण्ड-बहराइच सहित उप खण्ड अधिकारी, सहायक व अवर अभियन्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button