उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने वाले 27 प्रतिष्ठानों पर छापा, 31 नमूने भरे गए

लखनऊ । मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने वालों के खिलाफ चले अभियान में 27 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। जहां से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दूध, पनीर, कुल्फी, आइसक्रीम समेत 31 नमूने भरे। जो परीक्षण के लिए भेजे हैं और फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शहर में मिलावटी दूध व उससे बने उत्पाद, मिलावटी आईसक्रीम, आइस कैंडी व अन्य बेवरेज बिक्री की जांच की। इनसे संबंधित 27 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जिससे व्यापारियों में हलचल मच गई।

सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि टीम ने होटल कम्फर्टइन गोमती नगर से पनीर, बीबीडी ग्रीन सिटी से बेसन, मौर्या आइसक्रीम एंड कैंडी गंगागंज मोहनलालगंज से आईसकैंडी घोल, सस्ता बाजार भरत नगर फैजुल्लागंज से चार बड़ी इलायची, राज कुमार स्वीट अमीनाबाद से पनीर, क्राउन माल बीबीडी से पनीर व किशमिश, जेके आइसक्रीम कुंडरी रकाबगंज से औरेंज आईसकैंडी घोल, वृन्दावन फूड प्रोडक्ट पानदरीबा पनीन, ए-मार्ट टिकैतराय तालाब से कोल्ड ड्रिंक, यादव दूध डेरी जानकीपुरम से पनीर, यादव दूध डेरी जानकीपुरम से दही, विश्वास दूध डेरी रहीमनगर से पनीर, आरके फैमिली बाजार फैजुल्लागंज से आइसक्रीम,

विजय डेरी डालीगंज से दूध, मीरव रेस्टोरेंट त्रिवेणी नगर से पनीर, डीएसएन इंटरप्राइजेज रुचिखंड से आइसक्रीम व कुल्फी, अर्चना डेरी पल्टन छावनी से दही, मुसीर अली से मलिहाबाद से दूध, देवेन्द्र प्रताप से गहदो मलिहाबाद से आईसकैंडी, लक्ष्मी डेरी इन्दिरा नगर से पनीर, क्राउन माल बीबीडी से गरम मसाला व अंजीर, अनूप दूध डेरी कृष्णा नगर से दूध, भारत दूध डेरी न्यू हैदरगंज से दूध, शेफ कार्नर कोनेश्वर चौराहा चौक से पनीर, जायका डेरी एंड स्वीट्स इन्दिरा नगर से दूध, स्वाद दूध डेरी सर्वोदय नगर से दही, अमेरिकन फू्रट एंड नट हैवमोर कपूरथला से आइसक्रीम व हैवमोर आइसक्रीम कपूरथला से आइसक्रमी के नमूने भरे गए। इसके अलावा टीम ने रहीम नगर चौराहा व कपूरथला में लोगों को मिलावटी सामग्री की पहचान करना बताया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button