उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिनदहाड़े FCI अफसर की पत्नी की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत दिनदहाड़े एक महिला की घर में घुसकर गला रेत का निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। जब पति घर पहुंचा तो उसे पत्नी फर्श पर लहूलुहान अवस्था में मिली।

इसके बाद पति पत्नी को लेकर सहारा अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर लोगों से पूछताछ की लेकिन हत्यारोपियों का सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

डीसीपी पूर्वी डॉ हृदेश कुमार ने बताया कि छोटा भरवारा गांव में निवासी आर्दश कुमार एफसीआई में कार्यरत है। शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर पत्नी अनामिका (35) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आर्दश ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई तो अनामिका घर पर अकेली थी। जब वह घर पहुंचे तो पत्नी अनामिका फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी और घर में सारा-सामान बिखरा पड़ा था।

आनन-फानन आर्दश पत्नी को लेकर सहारा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अनामिका को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर वारदात की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस फोर्स के साथ फॉरेसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र करने लगी। पुलिस और फॉरेसिंक टीम को घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिलते हैं।

पड़ोसियों को नहीं हुई भनक

प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से भाग निकले, लेकिन पड़ोसियों की मामले की बिल्कुल भी भनक नहीं लगी। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो किसी को भी वारदात की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को भी उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में दहशत

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि घर में घुसकर महिला की हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों के जेहन में दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर दहशत मची है। इसके बाद पुलिस चिनहट, गोमतीनगर विस्तार और बीबीडी क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button