उत्तर प्रदेशगोरखपुर

“ऑल वर्क एंड नो प्ले मेक्स जैक ए डल ब्वॉय”

गोरखपुर। “ऑल वर्क एंड नो प्ले मेक्स जैक ए डल ब्वॉय” यह पंक्तियां मुख्य अतिथि कर्नल भानु प्रताप शाही ने एच पी डिफेंस एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन दिवस पर कहीं‌। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। अगर बच्चे सिर्फ पढ़ाई ही करते रहेंगे तो पढ़ाई भी बेअसर हो जाती है और वे उससे ऊब जाते हैं।इसी को को ध्यान में रखते हुए एच पी डिफेंस एकेडमी की दोनों शाखाओं में प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें शिक्षकों द्वारा उन्हें बहुत से हुनर सिखाए जाते हैं और उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उनमें अनेकानेक कौशल का विकास किया जाता है।इस बार भी दिनांक 22 मई से 24 मई 2023 तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।

इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में योगा, जुम्बा डांस, डिजास्टर मैनेजमेंट, सेफ्टी ड्रिल, लीफ आर्ट, पुरानी खराब चीजों से डेकोरेटिव आइटम बनाना, पुराने कपड़ों से डोर मैट इत्यादि बनाना भी बताया गया। इसके साथ ही साथ इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एवं टेबल मैनर्स के टीप्स भी दिए गए। जिससे बच्चों में बहुत ज्यादा रुचि दिखाई। समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने बहुत ज्यादा मस्ती की। इसमें टैलेंट शो में बच्चों के अंदर छिपे विभिन्न प्रकार के टैलेंट निकल कर सामने आए। प्री प्राइमरी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस में हिस्सा लिया जो बहुत ही मनभावन लग रहा था। प्राइमरी सेक्शन में बच्चों ने रैंप वॉक एवं डांस किया।

म्यूजिकल चेयर में भी बच्चों ने खूब आनंद उठाया इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका महोदया श्रीमती अर्चना शाही ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे बहुत ही ज्यादा प्रतिभाशाली हो। आप सभी इस तरह के कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ले अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं, जहाँ अन्य विद्यालय इस तरह के कार्यक्रमों के लिए अच्छी-खासी फीस वसूल करते है, वहीँ एच पी डिफेन्स एकेडमी इस तरह के शिविर का नि:शुल्क आयोजन करता है। प्रधानाचार्य श्री कमल थापा ने बच्चों को संदेश दिया कि वह गर्मी की छुट्टियों में घूमे फिरे मौज मस्ती करें लेकिन साथ ही साथ पढ़ाई के भी संपर्क में रहें। उप प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया और इस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। एच पी डिफेंस एकेडमी सिविल लाइंस शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती मिशेल में बच्चों के प्रतिभाग एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button