उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

सहकारी साधन समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद

रुपईडीहा ( बहराइच)। सहकारी साधन समिति रुपईडीहा विकास खंड नवाबगंज की नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार की शाम विनायक मैरिज हाल में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ व घनश्याम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जे पी सिंह,नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य,डॉ सनत कुमार शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुमार अमलानी,राजेन्द्र कुमार सिंह भी शामिल रहे।हाल ही में सम्पन्न हुए सहकारी साधन समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी रही प्रभावती सिंह को सचिव सहकारी समिति अनुराग पांडेय द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर आर पी दीक्षित, विपिन अग्रवाल, रतन कुमार अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, देवेंद्र पाठक,नरेन्द्र बहादुर सिंह, विजय कुमार मित्तल सहित नगर की कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button