उत्तर प्रदेशगोरखपुर

कृषि विभाग के अधिकारी ने चौपाल लगाकर सुनी किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याएं

बांसगांव (गोरखपुर)। ग्राम पंचायत टेंगरी में कृषि विभाग के अधिकार नर्सिंग, तथा ग्राम पंचायत सहायक राकेश प्रजापति के द्वारा चौपाल लगाकर किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याएं सुनी गई। जिसमें किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित ना हो सके। तथा किसानों की जो 14 वी किस्त उनके खाते में पहले की तरह जा सके। कुल 85 मामले आए जिसमें मौके पर ही अधिक मामलों का निस्तारण हो गया। तथा जिनके खाते से संबंधित समस्याएं, तथा जिनकी केवाईसी नहीं हुई है। उनको सुझाव दिया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को 14वीं प्रधानमंत्री किसान योजना निधि दिलाने के लिए आधार से किसान सम्मान निधि खाता खोलने एवं आधार में मोबाइल लिंक कराने का दायित्व सौंपा है।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह जल्द अपना नया खाता खुलवाएं या बैंक खाते को अपडेट करवा लें। किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कृषि विभाग द्वारा बैंक स्तर पर नोडल अफसर भी बनाए गए हैं।किसानों का खाता एनपीसीआई स्तर पर आधार से लिंक नहीं है या आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। इस दशा में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना राशि से वंचित होना पड़ेगा।मजे की बात तो यह है कि किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आवेदन में हुई त्रुटियों को ठीक कराने के लिए जनसेवा केंद्रों, ब्लॉक एवं जिले के कृषि भवन तक चक्कर लगा रहे हैं लेकिन त्रुटियां समाप्त नहीं हो पा रही हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button