उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

अहमद अली सिद्दीक़ी इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के स्टैटजिक एडवाइजर मनोनीत

बेलहर। इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी ज़ुफर अहमद फ़ारूक़ी ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत मेंहदावल के ठाकुरद्वारा मुहल्ले के रहने वाले अहमद अली सिद्दीक़ी को फाउंडेशन का सट्रेटजिक एडवाइजर नियुक्त किया है। अहमद अली के इस अति महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन का एडवाइजर मनोनीत होने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।उनके मनोनयन पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों सहित ज़िले के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

विदित हो कि बाबरी मस्जिद केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या ज़िले के धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एक्ट ज़मीन आवंटित हुई है।जिसके लिए इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को ज़िम्मेदारी मिली है।फाउंडेशन की इस ज़मीन पर मस्जिद के साथ-साथ जन सामान्य के लिए कम्युनिटी किचेन,अस्पताल तथा इंडो-इस्लामिक रिसर्च सेंटर बनाने की योजना है।इस फाउंडेशन का देश के लोगों को खासकर मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत बड़ा योगदान महसूस किया जा रहा है।फाउंडेशन के एडवाइज़र बनाए जाने पर अहमद अली ने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है वह उसे पूरी ईमानदारी और नेकनीयती से अंजाम देंगे।हमारा प्रयास होगा कि हम फाउंडेशन के सहयोग से समाज के लिए कुछ बेहतर कर सकें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button