उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सत्याग्रह संकल्प के सातवें शतक पर सद्बुद्धि महायज्ञ की तैयारी

गोरखपुर। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता कार्यालय पर सीएजी रिपोर्ट आधारित भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह संकल्प के 690वें दिन तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के सत्याग्रह संकल्प स्थल पर कार्यकर्ताओं की एक आकस्मिक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडे राजू और संचालन डी एन सिंह प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा की गई। उपरोक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित योगेंद्र कुमार मिश्र प्रदेश संगठन मंत्री/ महामंत्री जिला अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया कि सत्याग्रह संकल्प के 7वें शतक पर सद्बुद्धि महायज्ञ करते हुए भ्रष्ट शासकीय प्रशासकीय तंत्र को भ्रष्टाचार मुक्त सद्बुद्धि और लोक कल्याणकारी शक्ति जागृत करने के लिए यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। उपरोक्त बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता संगठन के संस्थापक/ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र,जे.पी नायक, वीरेंद्र वर्मा, राम चंद्र दुबे, संतोष गुप्ता, शमशेर जमा खान,अशोक सिंह एडवोकेट, सतीश कुशवाहा, पवन गुप्ता, साहेब राम साहनी, जाकिर अली,नदीम अरशद,मो.अफजल आदि ने समर्थन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button